योग साधना से महामारी को दूर भगाएं।

यज्ञ - योग अपनाए, महामारी को दूर भगाएॅं।

आत्मीय परिजन!
   
संसारिक आपदा - विपदा, आधि - व्याधि निवारण का एकमात्र सनातन समाधान - यज्ञ व योग है।
यज्ञ की पहली प्रक्रिया पवित्रीकरण / शोधन है। हम सभी भारतीय सनातन नव वर्ष के शुभ अवसर पर अपने - अपने आवासीय परिसर को साफ सफाई करते हुए हवन यज्ञ कर वातावरण को पवित्र शुद्ध करने का कार्य करे। साथ ही कम से कम 40-45 मिनट नित्य योगाभ्यास (आसन, प्राणायाम, ध्यान /जप) का क्रम चलाएं ।
संभव हो तो शुद्धिकरण (कुंजल, नेती, धौती आदि) की क्रिया सप्ताह में एक बार करें। उपरोक्त सनातन परंपरा के निर्वहन मात्र से आपके शारीरिक,मानसिक व आत्मिक बल में अभिवृद्धि होगी। परिणाम स्वरूप आप अपने अंदर उत्पन्न ओजस, तेजस व वर्चस से विश्व व्यापी महामारी से बचाव के संघर्ष में सक्षम होंगे।

सनातन नववर्ष के शुभ अवसर पर प्राणिमात्र के कल्याण की प्रार्थना करते हुए :-

सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद दुःखमाप्नुयात्।।
             
  आप सबकी मंगल कामना के साथ :
                    
आपका अपना 

               "आचार्य श्रीकान्तTशास्त्री
               स्वतंत्र पत्रकार ,मान्यता प्राप्त
                   🇮🇳"राष्ट्रीय अध्यक्ष"🇮🇳
🖋️"आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन"🗞️
Mob :- 9415030710, 9336427821

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें